FIFA World Cup 2026: विंगर लमीन यमाल ने हासिल की ये उपलब्धि, ये काम करने वाले बने दुनिया के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ही मैच में  ड्रॉ खेलने के बाद स्पेनिश फुटबॉल टीम की फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे उनका जवाब उन्होंने मैदान पर तूफानी अंदाज में दिया है। फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-एच के अपने दूसरे मुकाबले में स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। 

लमीन यमाल का कमाल
इस एकतरफा जीत के सबसे बड़े हीरो 18 वर्षीय विंगर लमीन यमाल रहे। फिटनेस समस्याओं के कारण पहला मैच बेंच से शुरू करने वाले यमाल को जब इस बार स्टार्टिंग इलेवन में उतारा गया तो उन्होंने पहले 10 मिनट के भीतर ही गोल दागकर स्पेन को 1-0 की लीड दिला दी। 

पेले के रिकॉर्ड की बराबरी
इस गोल के साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में ओपनिंग गोल दागने वाले दुनिया के केवल दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह ऐतिहासिक कारनामा सिर्फ महान ब्राजीलियाई फुटबॉलर पेले ने 1958 में (17 साल की उम्र में) वेल्स के खिलाफ किया था।

pc- tv9