Goa fire tragedy: लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, थाईलैंड से लाएं जाने के बाद गोवा पुलिस करेगी अरेस्ट
- byShiv
- 12 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद देश छोड़कर भागे लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में में हिरासत में लिया गया है। थाईलैंड में गौरव और सौरभ लूथरा को अरेस्ट किए जाने के बाद गुरुवार को दिल्ली की कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया। बता दें कि गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद दोनों मालिक इंडिगो की फ्लाइट से भाग गए थे। गोवा सरकार के आग्रह पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने दोनों भाईयों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए थे। दोनों भाईयों ने चारों तरफ से शिकंजा कसने के बाद दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी जो खारिज हो गई है।

घटना के बाद भाग गए थे विदेश
गोवा के नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन में आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी और इस हादसे के बाद सौरभ और गौरव लूथरा फुकेट के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार को रोहिणी कोर्ट की जज वंदना ने लूथरा ब्रदर्स की याचिका को खारिज कर दिया। अब दोनों भाईयों के भारत पहुंचने पर गिरफ्तार करने में कोई बाधा नहीं आएगी। लूथरा ब्रदर्स की तरफ से सीनियर एडवोकेट तनवीर अहमद ने कोर्ट में कहा कि एफआईआर के अनुसार यह घटना लापरवाही से हुई थी न कि हत्या के इरादे से।

गोवा पुलिस करेगी अरेस्ट
गोवा अग्निकांड में भगोड़े मालिकों का पासपोर्ट रद्द होने और थाईलैंड में गिरफ्तारी के बाद उन्हें भारत लाया जा रहा है। यहां पहुंचने पर गोवा पुलिस दोनों भाईयों को अपनी कस्टडी में लेगी। गोवा पुलिस और गृह मंत्रालय के एक्शन से 4 दिन के अंदर थाइलैंड में पकड़ लिए गए। हादसे के वक्त लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में थे। इससे उन्हें भागने का मौक़ा मिल गया था।
pc- jagran, moneycontrol.com, thehindu.com





