Goa: लइराई देवी के मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों के मौत की खबर, कई घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल में
- byShiv
- 03 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। गोवा के प्रसिद्ध लइराई देवी मंदिर में शनिवार को भगदड़ से माहौल खराब हो गया। बताया जा रहा हैं कि इस भगदड़ में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नॉर्थ गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने यह जानकारी दी है। भगदड़ के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक हर साल की तरह पारंपरिक जात्रा में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के चलते वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों का हाल जाने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी पहुंचे। बता दें कि गोवा के श्रीगांव को लेकर कई कहनियां प्रचलित हैं। लइराई देवी का मंदिर होने की वजह से यहां पर शराब और अंडा तक प्रतिबंधित है। कोई किसी जानवर की हत्या नहीं कर सकता। इस गांव में घोड़े भी प्रवेश नहीं कर सकते। बड़ी संख्या में लोग लइराई देवी के दर्शन करने पहुंचते हैं।
pc- inditales.com