Gold Silver Price: सोने और चांदी के भावों में गिरावट जारी, चांदी 3 हजार तो सोने के भाव में आई 2 हजार की गिरावट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में शादियों के सीजन में सोना चांदी का भाव आसमान छू रहा हैं,लेकिन सर्राफा बाजार में लगातार कई दिनों तक तेजी दिखने के बाद शुक्रवार और शनिवार को सोना चांदी के भावों में गिरावट देखी जा रही है। राजस्थान के सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जारी भावों में चांदी की कीमत में करीब 3000 रुपये तक की कमी देखने को मिली, वहीं सोने के दाम भी लगभग 2000 रुपये तक घट गए।

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शनिवार को शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 57 हजार 700 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 2 लाख 56 हजार 300 रुपये रही।

सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोने की कीमत 1 लाख 51 हजार 920 रुपये दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 590 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

pc- economictimes.indiatimes.com