Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जाने आज किस भाव बिक रहे दोनों
- byShiv
- 20 Jul, 2026
pc- goodreturns.in
इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को ज्यादातर शहरों में भाव और नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 143430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। देश के बाहर भी सोना टूटा है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,000.55 डॉलर प्रति औंस पर है।
बात मुंबई और कोलकाता की करें तो मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 143280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत
सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट बनी हुई है। 20 जुलाई की सुबह चांदी 229900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी की कीमत में वैश्विक बाजारों में तेजी है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 131440 | 143430 |
| मुंबई | 131340 | 143280 |
| अहमदाबाद | 131390 | 143330 |
| चेन्नई | 131340 | 143280 |
| कोलकाता | 131340 | 143280 |
| हैदराबाद | 131340 | 143280 |
| जयपुर | 131440 | 143430 |
| भोपाल | 131390 | 143330 |
| लखनऊ | 131440 | 143430 |
| चंडीगढ़ | 131440 | 143430 |






