Gold Silver Price: लेने जा रहे हैं सोने चांदी के गहने तो फिर जान ले आज के ताजा भाव, जाने क्या चल रहा हैं नया रेट
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज आज सोने और चांदी का भाव उछल गया है, एमसीएक्स पर सोना 1700 रुपये महंगा होकर 144852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, चांदी का रेट भी 1.15 फीसदी की बढत के साथ 226568 रुपये प्रति किलोग्राम खुला।
सर्राफा बाजार में आज सुबह के कारोबार में सोने के रेट में हल्की तेजी है, लेकिन चांदी गिर गई है। राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरट और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹10 महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज ₹1,44,380 और 22 कैरेट का भाव ₹1,32,360 है। दिल्ली में चांदी का भाव प्रति किलो ₹100 घटा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,230, 22 कैरेट ₹1,32,210 और 18 कैरेट ₹1,08,170 प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,380, 22 कैरेट ₹1,32,260 और 18 कैरेट ₹1,08,220 प्रति 10 ग्राम है। पटना और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव क्रमशः ₹1,44,280 और ₹1,44,380 प्रति 10 ग्राम है, जबकि दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना ₹1,32,360 और 18 कैरेट ₹1,08,320 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
pc- pragativadi.com






