Gold Silver Price: सोने चांदी में उतार चढ़ाव के बीच आज के नए रेट आए सामने, जाने क्या हैं आज के ताजा भाव
- byShiv
- 30 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी के उतरते चढ़ते भावों के बीच आज 30 जुलाई के रेट भी सामने आ गए है। बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जहां सोने की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी के दाम में गिरावट आई है।
एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत सुबह 9 बजे पर 114 रुपये चढ़कर 141895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर करते हुए नजर आई, चांदी का रेट 1487 रुपये फिसलकर 215992 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिल्ली, जयपुर, मुंबई समेत कई बड़े शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बदलाव देखने को मिला है।
आज सोने का रेट क्या है?
24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 14,431 रुपये प्रति ग्राम है, वहीं, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में इसकी कीमत 14,416 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 14,415 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है, वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में इसका रेट 14,421 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹82 बढ़कर ₹14,448 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹75 चढ़कर ₹13,245 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹62 की बढ़त के साथ ₹10,840 प्रति ग्राम पर पहुंच गया।
आज चांदी का लेटेस्ट रेट?
आज 30 जुलाई को चांदी का भाव ₹235 प्रति ग्राम और ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। सोने के मुकाबले आज चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली।
pc- english.mathrubhumi.com






