Gold Silver Price: दो दिन की गिरावट के बाद राजस्थान में सोने-चांदी के भावों में फिर से आई तेजी

इंटरेनट डेस्क। त्योहारी सीजन अभी चल नहीं रहा हैं, लेकिन शादियों का सीजन अभी चल रहा है। ऐसे में सोने चांदी के भाव अभी आसमान पर है। दो दिन पूर्व सोने चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब फिर से तेजी का दौर शुरू हो चुका हैं, सोमवार को सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत में करीब 1000 का उछाल आया है, वहीं सोने के भाव में भी लगभग 500 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के ताजा भाव की बात करें तो शुद्ध चांदी की कीमत 2,62,550 रुपये प्रति किलो रही। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत करीब 2,61,000 रुपये प्रति किलो रही। सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, इसके अलावा 23 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,52,755 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,46,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला है। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,66,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,60,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

pc- upstox.com