Gold-Silver Price: सोने चांदी के भावों में गिरावट का दौर जारी, आज भी गिरे दोनों कीमती धातु के दाम

pc- india tv hindi

इंटरनेट डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट है देखने को मिली है। त्योहारी सीजन में लगातार दाम गिर रहे है। 2 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 138870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना फिसला है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड 3700 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड 3400 रुपये तक सस्ता हुआ।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतः दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाताः मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 127290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 138870 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमतः 24 कैरेट सोने की कीमत 138870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमतः इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 138870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 127290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। 2 नवंबर की सुबह चांदी 199900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी 20000 रुपये सस्ती हुई।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली127440139020
मुंबई127290138870
अहमदाबाद127340138920
चेन्नई127290138870
कोलकाता127290138870
हैदराबाद127290138870
जयपुर127440139020
भोपाल127340138920
लखनऊ127440139020
चंडीगढ़127440139020