Gold Silver Price Today: राजस्थान में सोना चांदी के भाव फिर बढ़े, सोना 1 हजार तो चांदी 5 हजार तक हुई महंगी

इंटरेनट डेस्क। शादियों का सीजन चल रहा हैं और इस सीजन के बीच सोना और चांदी के भाव आसमान को छू रहे हैं। राजस्थान के सर्राफा बाजार में बुधवार की स्थिरता के बाद गुरुवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत में ₹1000 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹5000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का असर स्थानीय बाजार पर साफ नजर आ रहा है।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, गुरुवार को शुद्ध चांदी का भाव बढ़कर करीब ₹2,88,000 प्रति किलो पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,67,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 23 कैरेट जेवराती सोना लगभग ₹1,60,360 और 22 कैरेट सोना ₹1,47,610 प्रति 10 ग्राम रहे, इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी देना होगा।

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, प्रमुख शहरों में भी इसी अनुरूप भाव दर्ज किए गए। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी लगभग ₹2,95,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,71,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। जोधपुर में चांदी करीब ₹2,86,000 और सोना ₹1,69,900 दर्ज किया गया।

pc- angelone.in