Gold Silver Price Rajasthan:सोने चांदी के भावों में गिरावट का दौर जारी, सोना 1000 तो चांदी 3 हजार टूटी
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव का प्रदेश के फर्क साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को सोने के दामों में करीब 1000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में करीब 3000 रुपए की कमी आई है। कीमतों में आई इस गिरावट के बाद बाजारों में ग्राहकों की हलचल भी बढ़ने लगी है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश में शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 49 हजार 950 रुपए प्रति किलो रही। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत करीब 2 लाख 48 हजार रुपए दर्ज की गई। सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 53 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा 23 कैरेट सोने की कीमत करीब 1 लाख 47 हजार 750 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 590 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अगर राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2 लाख 55 हजार रुपए प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
pc- rk





