Gold Silver Price: राजस्थान में चांदी 1 हजार रुपए महंगी तो साने के भावों में आई हल्की गिरावट

इंटरनेट डेेस्क। राजस्थान के सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शादियों का सीजन चल रहा ऐसे में ये उतार चढ़ाव बना हुआ है। जहां चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। 

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को शुद्ध चांदी के दाम में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते शुद्ध चांदी की कीमत 2,60,450 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव 2,59,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

दूसरी ओर सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,300 रुपये रहा, जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत 1,51,000 रुपये दर्ज की गई। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,715 रुपये रही। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी सोने और चांदी के अलग-अलग भाव देखने को मिले, जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,000 रुपये रहा।

pc- india today