Govinda: पत्नी के संग रिश्तों को लेकर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-साजिश में फंसाया जा रहा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा का नाम बीते समय से अपने प्रोफेशनल करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। उनकी पत्नी और उनकी खबरें खूब सुर्खियों में है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा समय-समय पर दिए गए बयानों के जरिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों के रिश्ते के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में सुनीता ने एक बार फिर से गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरफ इशारा किया है।

सुनीता ने क्या कहा
इस बयान के बाद अब गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने ताजा बयान में क्या कहा है। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बयान सामने आया, जो उन्होंने मिस मालिनी पॉडकास्ट के दौरान दिया। इसके एपिसोड का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ, जिसमें सुनीता ये कहती हुईं नजर आईं- मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी। ऐसी लड़कियां आती रहती हैं, लेकिन तुम 63 साल के हो गए हो, वेबकूफ थोड़े ना हो। 

क्या बोले गोविंदा
खबरों की माने तो गोविंदा ने कहा जो देख रहा हूं, उसपर बोलना बनता है। कभी-कभी जब हम नहीं बोलते हैं, तो उसे देख सामने वाले को लगता है कि या तो हम कमजोर हैं या फिर समस्या हम मैं ही है। इसलिए आज, मैं जवाब दे रहा हूं। मुझे बताया गया कि मेरे परिवार के लोग अनजाने में इसमें शामिल हो सकते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि वे एक बड़ी साजिश के शुरुआती दौर में उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

pc- indiatoday.in