Gujarat: युवक ने मजे ही मजे में कच्चे नारियल में फंसा लिया अपना गुप्तांग, नहीं निकला बाहर तो फिर जीजा ने.....अब बदनामी के डर से....
- byShiv
- 30 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुजरात के राजकोट में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह एक ऐसी घटना हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। यहां नारियल में गुप्तांग फंसने के बाद हुई बदनामी के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटना गोंडल की बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार, खुदकुशी करने के बाद मृतक के जीजा ने अपने साले का शव घर के पीछे के हिस्से में ही दफना दिया। उसे डर था कि उसकी बीमार पत्नी अपने भाई की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाएगी।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 12 जनवरी 2026 को राजकोट के गोंडल में रहने वाले एक 18 साल युवक के युवक का गुप्तांग एक कच्चे नारियल में फंस गया, इस अजीब हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हो गया, युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उसे राजकोट और अंत में अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया। करीब 10 दिनों के इलाज के बाद, 22 जनवरी को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली और वह गोंडल वापस आ गया।
जीजा ने क्या बताया
युवक के जीजा के अनुसार, घर लौटने के बाद युवक इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा और बदनामी से काफी मानसिक तनाव में था, इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद उसके जीजा ने पुलिस को सूचना नहीं दी, उसने साले के शव को घर के पीछे के हिस्से में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। जीजा का दावा है कि उसकी पत्नी (मृतक की बहन) बीमार थी, वह भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाती, इसलिए उसने यह बात छिपाई थी। इसके दोस्त की सलाह पर जीजा ने खुद पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया, इसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
pc-thespruceeats.com, ndtv






