Gujarat: जिस नाबालिग का रेप केस लड़ रहा था वकील उसका ही कर दिया उसने बलात्कार...किसी को बताने पर दी...
- byShiv
- 16 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुजरात में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आपका भी खून खोल जाएगा। मामला अहमदाबाद जिले के ढोलका तालुका के एक गांव में रहने वाले 43 साल के वकील प्रणयराज रणवीर से जुड़ा है। आरोप है कि रणवीर जिस नाबालिग लड़की का केस लड़ रहा था, उसने उसी के साथ बलात्कार किया और फिर किसी को न बताने की धमकी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने रणवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की का अपहरण हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के मुताबिक, सितंबर 2025 में लड़की का अपहरण कर लिया गया था। उस वक्त वह 12 साल की थी। अपहरण करने के बाद दो लोगों ने लड़की का रेप किया था। इसकी शिकायत पुलिस में करने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं और सरकारी वकील की जगह उन्होंने रणवीर से केस में मदद मांगी थी। रणवीर ने फीस के तौर पर 15 हजार रुपये मांगे तो परिवार ने इतनी बड़ी रकम चुकाने में असमर्थता जताई। इसके बाद रणवीर ने परिवार के सामने शर्त रखी कि अगर वह फीस नहीं दे सकते, तो लड़की को उसके घर पर घरेलू सहायिका का काम करना पड़ेगा।
घर पर काम के लिए रखा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया कि जब लड़की उसके घर गई, तो रणवीर ने उसके कपड़े उतरवा दिए और उसे सेक्स के लिए मजबूर किया। नाबालिग का रेप करने के बाद उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसके केस को खराब कर देगा। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला है कि रणवीर पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिसमें दहेज की मांग और पत्नी के साथ क्रूरता का मामला भी शामिल है।
pc- snyderlawyer.com






