Haiwaan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का टीजर आज होगा रिलीज

इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि दोनों ने प्रियदर्शन की फिल्म हैवान की शूटिंग खत्म कर ली हैं और आज फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है कि हैवान का टीजर आज रात 8 बजे आएगा। 

अक्षय कुमार के इस पोस्ट के बाद फैंस इस फिल्म की पहली झलक के लिए एक्साइटेड हैं और टीजर का इंतजार कर रहे हैं। हैवान मलयालम फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है। अक्षय कुमार पिछले कुछ वक्त से कॉमेडी फिल्मों में नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी ये साइको थ्रिलर फिल्म होगी। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, बहुत हंसा लिया, अब हैवानियत शुरू

यूजर्स ने अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर लिखा, मैं इंतजार कर रहा हूं गुरु जी हैवानियत मूवी का, एक और यूजर ने लिखा कुछ बड़ा आने वाला है, एक अन्य यूजर ने लिखा मैं हैवान के लिए एक्साइटेड हूं, अक्षय कुमार को विलेन बने देखने में मजा आएगा।

pc- hindustan