Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने मैदान में उतारें अपने स्टार प्रचारक, राजस्थान से इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- byShiv
- 14 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसके लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसके साथ ही अब प्रचार प्रसार का दौर जोर पकड़ने वाला है। ऐसे में राजनीतिक पार्टिया अपने स्टार प्रचारकों लिस्ट जारी कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतार दिए है। इस बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कई चौंकानेवाले नाम भी शामिल हैं।

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला तथा कुमारी सैलजा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
इसके साथ ही पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नाम भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख उदय भान और वरिष्ठ नेता अजय माकन, बीरेंद्र सिंह, आनंद शर्मा और सचिन पायलट शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी तथा कई अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है।
pc- indiatoday.in, deccanchronicle.com,business-standard.com