Haryana: बेटे ने मां को पड़ौसी के साथ संबंध बनाते पकड़ा रंगे हाथों, इसके बाद कर दी...गाड़ी में डाल ले गया थाने और....

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के सिरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों को होश उड़ गए है। जी हां यहां एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और दोनों की लाशें गाड़ी में डाल कर खुद ही थाने ले आया। उसने पुलिस से कहा कि गाड़ी में लाशें पड़ी हैं, इन्हें निकाल लो। युवक की बात से पुलिस सन्न रह गई। 

क्या हैं घटना के पीछे का कारण

पुलिस ने बताया की जब गाड़ी खोली तो उस में एक महिला और एक व्यक्ति की लाशें पड़ी मिली। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने अपनी मां और पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। युवक ने गुस्से में दोनों की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान 42 साल की अंगूरी देवी और उसके 45 साल के प्रेमी लेखराज के रूप में हुई है।

क्या कहा आरोपी ने

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिकंदरपुर में एक युवक राजकुमार ने अपनी मां और पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को संबंध बनाते हुए गुरुवार रात को रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक ने घर में घुसकर दोनों की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे दोनों के शवों को गाड़ी में लेकर सीधा सदर थाने सिरसा पहुंच गया। थाने में सीधे गाड़ी लगाने पर पुलिस ने उसे रोका तो उसने कहा कि गाड़ी में उसकी मां और प्रेमी की लाश है। गाड़ी से दोनों की लाशें निकाल लो। पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी में दो शव रखे हुए थे। इसके बाद थाने में हड़कंप मंच गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि मेरी मां के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध थे। इसका मुझे कई दिनों से शक था। मैंने अपनी मां को पहले भी कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। वीरवार रात दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद मैंने दोनों की हत्या कर दी। 

pc- hindustan