Havan Ash Remedies: हवन की राख के कर लिए अगर ये उपाय तो नहीं रोक पाएंगे बदलती किस्मत को, एक बार जरूर करें...
- byShiv
- 19 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हमारे घर में हम कई बार पूजा पाठ करवाते हैं और जब भी घर में कोई शुभ काम होता है, चाहे ग्रह शांति करानी हो या कुछ और तो हम हवन जरूर करवाते है। हवन के समय अग्नि में डाली जाने वाली समिधा, घी और जड़ी-बूटियां सिर्फ वातावरण को साफ ही नहीं करतीं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाती हैं। मगर हवन पूरा होने के बाद एक सवाल अकसर लोगों के मन में आता है कि हवन की बची हुई राख का क्या किया जाए तो जानते हैं आज इसके बार में।
मुख्य द्वार पर रखें
घर में सकारात्मक माहौल के लिए हवन की थोड़ी सी राख मुख्य द्वार पर यानी के घर के मेन गेट के पास हल्का सा छिड़क दें। मान्यता है कि ऐसा करने से बाहर की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
तिजोरी में
अगर लंबे समय से पैसों की तंगी चल रही है या खर्चे ज्यादा हो रहे हैं, तो हवन की राख इस मामले में भी मदद कर सकती है, हवन के बाद बची राख को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या पैसे रखने वाली अलमारी में रख दें।
घर के कोनों में करें छिड़काव
अगर घर में बिना वजह तनाव, मनमुटाव या छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते हैं, तो हवन की राख का यह उपाय अपनाया जा सकता है, एक चुटकी राख को साफ पानी में मिलाएं और इस पानी को घर के चारों कोनों में हल्का सा छिड़क दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती हैं
pc-punjabkesari.in





