Health Tips: आपके लिए बहुत की काम की चीज हैं फिटकरी, फायदे तो इतने की जानकर ही रह जाएंगे...

इंटरनेट डेस्क। आपने सुना होगा की फिटकरी बहुत ही काम की होती हैं, जी हां सही में यह बहुत काम आने वाली चीज है। फिटकरी जिसका रासायनिक नाम पोटैशियम एल्युमिनियम सल्फेट है। एक प्राकृतिक खनिज है जिसका इस्तेमाल सदियों से औषधीय के रूप में किया जा रहा है। लेकिन आपको शायद मालूम नहीं है कि फिटकरी ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। तो जानते हैं आज इसके बारे में।

मुंह की बदबू के लिए
आपके मुंह से बदबू आती हैं तो फिटकरी में एक बेहतरीन एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह उन बैक्टीरिया को खत्म करती है जो मुंह में दुर्गंध पैदा करते हैं। अगर आप सांसों की बदबू से परेशान हैं, तो यह माउथवॉश का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका माना जाता है। 

मसूड़ों की समस्या में राहत
अगर आपके मसूड़ों से खून आता है या वे कमजोर हो गए हैं, तो फिटकरी का पानी उन्हें टाइट करने और सूजन कम करने में मदद करता है। इसके कसैले गुण मसूड़ों को स्वस्थ बनाते हैं।

दांतों के लिए
फिटकरी का पानी दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को साफ करने में मदद करता है। रोजाना कुल्ला करने से दांतों में कैविटी का खतरा काफी कम होता है।

pc- healthshots.com