Health Tips: सुबह सुबह करले एक लहसुन की कली का सेवन, फिर देखे मिलते हैं कितने फायदे
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। लहसुन का नाम आते ही एक ऐसा मसाला सामने आ जाता हैं जो पूरे खाने का स्वाद ही बदल देता है। लेकिन क्या आपको पता हैं की यह आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बड़ा फायदेमंद होगा।
फैट बर्न में
लहसुन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न करने और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज पेशेंट्स को खाली पेट लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना चाहते हैं, तो भी सुबह-सुबह लहसुन की एक कली को खाना शुरू कर दें।
दिल के लिए
लहसुन दिल की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन किया जा सकता है। दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी लहसुन को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
pc- abp news






