Health Tips: सुबह उठते ही नहीं करें आप भी इन चीजों के दर्शन, नहीं तो बिगड़ जाएगा आपका दिन

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा की हर दिन की शुरूआत आप भगवान के नाम से करते है और सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेली देखते हैं या फिर किसी भगवान की तस्वीर को और फिर दूसरे काम शुरू करते है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की आपको किन चीजों को देखकर दिन की शुरूआत नहीं करनी चाहिए। तो जानते हैं कि वास्तु में किन चीजों के बारे में बताया गया हैं।

बंद घड़ी 
अगर आपकी नजर सुबह उठते ही किसी बंद घड़ी पर पड़ जाए, तो यह जीवन में रुकावटों का संकेत हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि बंद घड़ी ऊर्जा के प्रवाह को रोकती है। इसलिए ऐसी घड़ियों को कमरे में नहीं रखें जो बंद होती है।

झाड़ू और कूड़ेदान
सुबह-सुबह झाड़ू या कूड़ेदान पर नजर पड़ना आर्थिक परेशानी का संकेत माना गया है। वास्तु के अनुसार यह दरिद्रता और धन हानि का कारण बन सकता है।

pc- ASCC