Health Tips: कान की सफाई के चक्कर में हो ना जाए बहरे, नहीं करें आप भी ये गलतियां

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग अपने कान को साफ करने के लिए उसमे माचिस की तिल्ली, चाबी, पेन कुछ भी डालते रहते है और कान में मैल यानी वैक्स को साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं इससे समस्या और बढ़ सकती है। आज हम आपको बताते हैं कि कान में फंसे मैल को साफ करने में कौन सी गलती न करें, जिससे बहरापन हो सकता है।

कान में न डाले ये चीजें
अक्सर लोग कान में सफाई के लिए कॉटन बड्स, हेयरपिन, चाबी या नुकीली चीजों का यूज करते हैं। यह सबसे बड़ी गलती है, इनसे मैल बाहर निकलने की जगह और अंदर चला जाता है और कान में फंस जाता है।

क्लिनिक में करवाएं
क्लिनिक में कान की सफाई कई सुरक्षित तरीकों से की जाती है, क्लिनिक में मैल को नरम करने के लिए ईयर ड्रॉप्स इस्तेमाल होते है,. ईयर इरिगेशन में हल्का गर्म पानी या सॉल्यूशन कान में डालकर मैल को बाहर निकाला जाता है, वहीं कंट्रोल्ड वैक्यूम से मैल को खींचा जाता है।

pc- aa tak