इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगी की बहुत से लोग चिया सीड्स का सेवन करते है। हर कोई इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहता है। स्मूदी बाउल से लेकर डिटॉक्स वॉटर तक, लोग इन्हें कई तरीकों से इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। लेकिन ये सीड्स हर किसी को नहीं लेने चाहिए। तो आज जानते हैं की कौन लोग हैं जिनकों इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
गैस या ब्लोटिंग की समस्या वाले लोग
अगर आपको अक्सर गैस, ब्लोटिंग या पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो चिया सीड्स आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। दरअसल, ये बीज पानी में डालते ही फूल जाते हैं, जिससे पेट की समस्या वाले लोगों में ऐंठन या गैस की शिकायत हो सकती है।
लो ब्लड प्रेशर के मरीज
चिया सीड्स में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो चिया सीड्स खाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
pc- healthkart.com






