Health Tips: सर्दियों में आप भी करले आंवले का सेवन तो मिलते हैं ये गजब के फायदे
- byShiv sharma
- 18 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। आंवला का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। यह एक विंटर सुपरफूड है। यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिसे डाइट में शामिल करने से न सिर्फ फायदे होते हैं, बल्कि कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। तो जानते हैं इसके सेवन के फायदे।
कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता हैं
आप रोजाना आंवले को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रोजाना एक-दो आंवले के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी कम किया जा सकता है।
वेट सही रखनें के लिए
सर्दी का मौसम खानपान के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे मौसम में भूख ज्यादा लगती है और खाने में कई सारे विकल्प मिलते हैं। लेकिन आप अगर आंवले का सेवन करते हैं तो आप वेट को कंट्रोल कर सकते है।
pc-webdunia
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran.com]