Health Tips: आपको भी नजर आने लगे अगर ये संकेत तो हो सकती हैं विटामिन-बी12 की कमी

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा की आजकल हर किसी में बी12 की कमी दिखाई दे रही है। वो जैसे ही टेस्ट करवाते हैं, डॉक्टर कह देता हैं आपको बी12 की कमी है। हालांकि विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर ऐसे संकेत देता है, जिन्हें पहचानना काफी जरूरी है। कई लोग इन संकेतों को हल्के में ले लेते हैं, जो आगे चलकर भारी पड़ सकता है।

जानें विटामिन-बी12 की कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं। 

थकान और कमजोरी- अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी लगातार थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो यह विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं- जी मचलना, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं विटामिन-बी12 की कमी के कारण हो सकती हैं।

भूख में कमी और वजन घटना- अचानक भूख कम लगना और बिना किसी कोशिश के वजन का तेजी से गिरना भी  एक संकेत है।

pc- jagran