Lifestyle
Health Tips: लंच या डिनर के बाद आती हैं आपको भी खट्टी डकारे तो फिर आज ही करें ये काम
- byShiv
- 26 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। खान पान और बदलती लाइफ स्टायल ने लोगों को गैस, पेट फूलना, खट्टी डकारें और एसिडिटी की बीमारी दंे दी है। अगर आप भी रोजाना खाने के बाद और सोने से पहले कुछ आसान आदतें अपना ले तो इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं वे आसान उपाय।
सोने से पहले करें ये काम
रात को बहुत भारी खाना खाने से पेट को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। कोशिश करें कि रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें, डिनर में हरी सब्जियां, सूप, दाल और सलाद ले।
हल्की सैर करें
खाना खाने के तुरंत बाद लेटे नहीं, खाने के बाद 5-10 मिनट हल्की सैर करें। इससे खाना आसानी से पचता है और गैस बनने की संभावना कम हो जाती है।
pc-






