Health Tips: आपकी भी सर्दियों में फट रही हैं एडियां तो फिर अपनाएं ये नुस्खें, तुरंत मिलेगा आराम
- byShiv
- 24 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और इसमें स्किन से जुड़ी कई समस्याएं सामने आती है। शरीर का रूखा होना, होठों का सूख जाना और एड़ियों का फट जाना। कई परेशानिया होती है। सबसे ज्यादा समस्या लोगों को एड़ियों के फटने से होती है क्योंकि फटी एड़ियों को ठीक करने में काफी लंबा समय लग जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर हैं जो आपके लिए काम के है।
फटी एडियों को सही करने के लिए करें ये काम
रात में थोड़ा सा गुनगुना पानी कर लें, उसमें नीबू निचोंड़ें और शैम्पु डालें, उसके बाद उसमें 10-15 मिनट तक पैरों को डुबाएं। आपको फायदा मिलेगा।
रात में वैसलिन लगा कर मौजा पहन कर पैरों को ढक ले, ऐसा करने से आपके पैरों में मॉइस्चर लॉक होगा।
नारियल तेल और कपूर लगाना भी फटी एड़ियों को राहत पहुंचाने का काम करता है
दिन में नीम की पत्तियों को तोड़ कर उसका पेस्ट बना ले,उस पेस्ट में थोड़ा सा हल्दी डालकर मिक्स कर दें, रात में इसको फिर अपनी एड़ियों पर लगाकर सूखने दें, उसके बाद उसको पानी से धो लें। एड़ियों को धोने के बाद उस पर क्रीम लगाकर मौजे पहनकर ढंक लें।
pc- punjabkesari.in






