Health Tips: फाइबर के लिए डाइट में शामिल करें आप भी ये फूड्स, वेट होगा कम
- byShiv
- 22 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। अनहेल्दी फूड्स और भागदौड़ वाली लाइफ ने लोगों बीमारियां गिफ्ट में दे दी है। शरीर को फिट रखने के लिए बहुत-से विटामिन्स जरूरी माने जाते हैं। इन्हीं में से फाइबर भी जरूरी। अगर आप फाइबर से भरपूर आहार लेते हैं तो इससे ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही वजन कम करने में भी मदद मिलती है। तो आज हम जानते हैं कि क्या खाने से हमे फाइबर मिल सकता है।
बाजरा
आपको बता दें कि बाजरे में फाइबर मात्रा पर्याप्त होती है। साथ ही यह कॉपर, जिंक और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करने में सहायक है। इसके सेवन से आपका पेट भरा रहता हैं और फाइबर की मिलता है।
दाल खाएं
इसके साथ ही आप सभी दालों का सेवन भी कर सकते है। यह भी फाइबर से भरपूर होती हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
pc- buywow.in
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran]






