Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर, 4 से 7 सितंबर तक कई संभागों में बरसेंगे बादल, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम
- byShiv
- 04 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का एक बार फिर से दौर शुरू हो चुका हैं, प्रदेश में पिछले दो दिनों से कई जिलों में छितराई बारिश देखने को मिल रही है। आज भी राजधानी जयपुर में सुबह से बादन बरस रहे है। आईएमडी के अनुसार 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान में देखने को मिलेगा, 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन होने के आसार हैं। वहीं 4 और 5 सितंबर को कोटा संभाग तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं तेज से भारी बारिश हो सकती है।
कई जगहों पर जारी हैं बारिश का दौर
मौसम विभाग की माने तो आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। बारिश थमने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान एक बार फिर बढ़ा है, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई शहरों में भी दिन का तापमान 34 से 39 डिग्री के बीच रहा।
क्या कह रहा मौसम विभाग
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगह मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 5 से 7 सितंबर के बीच भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश का असर ज्यादा रह सकता है। कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, अजमेर, टोंक, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात, मेघगर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
pc- zee news






