India-US: ट्रेड डील पर भारत ने अमेरिका के सामने रखी शर्त, तब तक ऐलान नहीं होगा जब तक...

इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की अंतिम डिटेल्स फिलहाल सार्वजनिक नहीं होंगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक, समझौते का फाइनल टेक्स्ट तभी सामने आएगा, जब अमेरिका भारतीय उत्पादों को उसके प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले बेहतर प्रेफरेंशियल टैरिफ रेट देने पर सहमत होगा। उन्होंने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित एक वर्कशॉप में यह बात कही।

क्या बोले गोयल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड समझौते का टेक्स्ट अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, उनके मुताबिक, भारत को जब तक अमेरिका से बेहतर प्रेफरेंशियल रेट नहीं मिलता, तब तक बीटीए की अंतिम डिटेल्स सामने नहीं आएंगी. भारत और अमेरिका ने फरवरी में समझौते के पहले चरण के फ्रेमवर्क को फाइनल करने का ऐलान किया था। हालांकि, इसके बाद अमेरिका के टैरिफ ढांचे में बदलाव हुआ और दोनों देशों के बीच बातचीत दोबारा शुरू हुई।

इन देशों से है भारतीय सामान को मुकाबला
अमेरिकी बाजार में भारत को श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम जैसे देशों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलती है। इंडोनेशिया और मलेशिया भी प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में शामिल हैं। सरकार की कोशिश है कि भारत को इन देशों की तुलना में बेहतर टैरिफ दर मिले। इससे भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगे और उनकी प्राइस कंपिटिटिवनेस बढ़ेगी।

pc- newsonair.gov.in