Lifestyle
Health Tips: जान लेंगे आप भी कद्दू के बीज के फायदे तो आज से ही कर देंगे सेवन शुरू
- byShiv
- 14 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। कद्दू की भारत में सब्जी और रायता बनाया जाता हैं, इसका स्वाद अच्छा होता हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं की इसके अंदर निकलने वाले बीज कितने फायदेमंद होते है। इसके बीज में मैग्नीशियम, जिंक और फैटी एसिड होता है। वैसे इसके सेवन से आपको कई तरह के फायदे होते हैं, तो चले जानते हैं आज इसके बारे में।
कद्दू के बीज के फायदे
कद्दू के बीज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है।
आपको नींद से जुड़ी समस्याएं रहती है तो कद्दू के बीज आपके लिए फायदेमंद हो सकते है। कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है, जिसे शरीर सेरोटोनिन और फिर मेलाटोनिन में बदल देता है। इससे अच्छी नींद आती है।
pc- healthymaster.in





