Health Tips: संतरे का जूस हैं आपके लिए बड़े ही काम का, गर्मियों में करले दबाकर सेवन
- byShiv
- 20 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। गर्मी की शुरूआत हो चुकी हैं और इसके साथ ही अब लोगों को ठंडा ठंडा जूस पीना पसंद आएगा। गर्मी में ऐसे कई मौसमी फल आते हैं जो शरीर में पानी की कमी पूरी कर हमें हाइड्रेटेड बनाते हैं। आज हम आपको गर्मी में संतरे का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
इम्युनिटी को बनाए मजबूत
संतरे में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। गर्मियों में बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण के खतरे को कम करता है।ऐसे में संतरे का जूस शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
हार्ट हेल्थ में
संतरे में फाइबर मौजूद होता है। ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है। ये दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। संतरे का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।
pc- patrika news
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran]






