Health Tips: सुबह नाश्ते में खाना शुरू कर दें आप भी खजूर, फिर देखें शरीर में दिखते हैं आपको क्या बदलाव
- byShiv
- 06 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। खजूर बेहद ही पौष्टिक फल है, जिसे खाने की सलाह आपको हर कोई देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर को खाने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे की आपको खजूर को डाइट में शामिल करने से क्या क्या फायदे हो सकते है।
एनर्जी मिलती है
दूध और खजूर दोनों ही एनर्जी के बेहतरीन सोर्स हैं। खजूर में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रुक्टोज) होते हैं, जो तुरंत एनर्जी देते हैं। वहीं, दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को मजबूती देते हैं। इसलिए दूध के साथ खजूर खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
पाचन तंत्र मजबूत होता हैं
खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। दूध में मौजूद प्रोबायोटिक्स भी पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। दूध और खजूर खाने से पेट संबंधी समस्याएं समाप्त होती है।
pc- aaj tak
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran]






