Health Tips: शरीर में आने लगती हैं खून की कमी तो दिखते हैं ये वाले लक्षण,

इंटरनेट डेस्क। भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई परेशान रहता हैं, खाना पीना सही से नहीं खाना और फिर रोज की भागदौड़ शरीर में कई चीजों की कमी कर देती है। सबसे बड़ी कमी होती हैं खून की। आपके शरीर में अगर खून कम होने लगता हैं तो आपकों इसके संकेत मिलते है। तो जानते हैं उनके बारे में।

लगातार थकान और कमजोरी 
आपके शरीर में अगर खून की कमी हैं तो यह एनीमिया का सबसे आम लक्षण है। अगर आपको बिना किसी खास वजह के हर समय थकावट महसूस होती है और रोजमर्रा के काम करने में भी मुश्किल आती है, तो यह खून की कमी का संकेत है।

त्वचा का पीला पड़ना
खून में हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन होता है, जो लाल ब्लड सेल्स को उनका रंग देता है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, तो त्वचा, नाखूनों और आंखों के अंदर का सफेद हिस्सा पीला पड़ सकता है।