Health Tips: दवाईयों से नहीं इन सब्जियों को खाकर भी बढ़ा सकते हैं आप अपना खून
- byShiv
- 22 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। शरीर में खून की कमी होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी समस्याएं होती हैं। खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बनाए रखने के लिए आयरन, फोलेट और विटामिन से भरपूर चीजें खाना जरूरी है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जो आपका खून बढ़ाएगी, इसके लिए आपको महंगे फूड सप्लीमेंट खरीदने की जरूरत नहीं है।
पालक, चुकंदर और मेथी
पालक, मेथी और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत हैं। फोलेट शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है, इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। आप पालक को दाल में मिलाकर, मेथी की सब्जी बनाकर या चौलाई के साथ खा सकतें हैं।
ब्रोकली,टमाटर और हरी मटर भी हैं फायदेमंद
ब्रोकली और हरी मटर में कई जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। ब्रोकली में विटामिन सी होता है, जो पौधों से मिलने वाले आयरन को शरीर में सोखने में मदद करता है। हरी मटर से भी शरीर को पोषण मिलता है। टमाटर में विटामिन सी होता है, जो शरीर को खाने से मिलने वाले आयरन को सोखने में मदद करता है, इसे पालक, मटर और दूसरी आयरन वाली चीजों के साथ खाना फायदेमंद होता है।
pc- news18 hindi






