Health Tips: सुबह सुबह आप भी करें हल्दी और जीरे के पानी का सेवन, फायदे ऐसे की कर देंगे आपको...

इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत से लोगों से सुना होगा की आपको सुबह जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए, ऐसा इसलिए की यह आपके शरीर के लिए बड़ा ही फायदेमंद होता है। लेकिन इसमें अगर हल्दी मिला जी जाएं तो यह और भी काम का बन जाता है। आज हम आपको हल्दी और जीरे का पानी पीने के कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे। 

कैसे बनाएं हल्दी-जीरे का पानी
सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में हाफ स्पून जीरा एड कीजिए। इसके बाद आपको इसी पानी में एक चौथाई स्पून हल्दी एड करनी है। गैस ऑन कर दीजिए और इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। जब मिश्रण अच्छी तरह से उबल जाए, तब गैस बंद कर दीजिए और हल्दी-जीरे के पानी को ठंडा होने दीजिए और फिर पी जाइए।

क्या फायदे होते हैं
वेट लॉस जर्नी- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी में मौजूद तत्व फैट को बर्न करने में कारगर साबित हो सकते हैं। वहीं, जीरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार साबित हो सकता है। यही वजह है कि हल्दी और जीरे के पानी को रेगुलरली पीने से वेट लॉस जर्नी को बूस्ट किया जा सकता है।

pc- newsbytesapp.com