Health Tips: आप भी जान ले खीरा खाने का सही समय, तभी मिलेगा आपको इसका पूरा फायदा

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का सीजन चल रहा हैं और इस समय बाजार में आपको खीरा खूब मिल जाएगा। इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर्स भी इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि खीरा खाने का सही समय क्या है। किस वक्त खाने से सबसे ज्यादा फायदे मिलते हैं।

खीरा खाने का सबसे सही समय
आपको सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ खीरा खाना सबसे ज्यादा फायदा देगा।यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। 

दोपहर का समय 
लंच से पहले या साथ में खीरा खाना भी बेहतर होता है। यह शरीर को फ्रेशनेस देता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक
खीरा में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, ये भूख को कम करके वजन को नियंत्रित करने का काम करता है। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

pc- jansatta