Hema Malini: धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार मीडिया से बोली हेमा, बताया क्यों रखी अलग अलग प्रार्थना सभाएं

इंटरनेट डेस्क। हेमा मालिनी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार उनके बारे में बात की है। उन्होंने उनकी मौत को कभी भुला न पाने वाला सदमा बताया और खुलासा किया कि जब वह अस्पताल में थे तो उस दौरान जो कुछ हुआ। उसे समझने की कोशिश कर रही थीं। इतना ही नहीं दिग्गज अभिनेत्री ने आगे कहा कि पिछला महीना उनके और परिवार के लिए बहुत दुखद था।

ईटाइम्स से बात करते हुए हेमा ने कहा, हम सब वहीं थे, मैं, ईशा, अहाना, सनी, बॉबी सब साथ थे। पहले भी ऐसा हुआ था, जब वह अस्पताल गए थे और ठीक होकर घर वापस आ गए थे। हमें लगा कि इस बार भी आ जाएंगे। वह हमसे अच्छे से बात कर रहे थे। मेरे जन्मदिन उन्होंने मुझे विश भी किया था। उन्हें अपनी आंखों के सामने कमजोर होते देखना बहुत मुश्किल था। कि

धर्मेंद्र की मौत के बाद दो अलग-अलग प्रार्थना सभाएं हुई थी। अलग-अलग प्रार्थना सभाओं के पीछे का कारण बताते हुए हेमा ने कहा, यह हमारे घर का पर्सनल मामला है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पहले आपस में बात की थी। हेमा ने आगे कहा कि उन्होंने अपने घर पर एक प्रार्थना सभा इसलिए रखी क्योंकि उनके करीबी लोगों का ग्रुप अलग है। उन्होंने दिल्ली में होस्ट की गई प्रेयर मीटिंग के बारे में बात करते हुए, कहा कि क्योंकि वह पॉलिटिक्स में हैं, इसलिए उस फील्ड के अपने दोस्तों के लिए वहां एक प्रेयर मीटिंग करना जरूरी था।

pc- jagran