Holi 2026: होली पर इस बार रहेगा ग्रहण का साया? साथ में रहेगी भद्रा भी, यहां जानें सही तिथि और समय
- byShiv
- 23 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार पास में हैं, लेकिन इस साल 2026 में होली ग्रहण के साए में रहने वाली है। यही कारण है कि, इस दिन के पूजा मुहूर्त और सूतक काल को लेकर लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए होली 2026 के महत्व व शुभ मुहूर्त- तिथि को जानते हैं।
कब है होली 2026
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगी।
इस तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होने वाला है।
तिथि के अनुसार, 2 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा।
4 मार्च 2026 को रंगों की होली खेली जाएगी।
क्या है चंद्र ग्रहण का समय
इस साल होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण का साया बना रहेगा। ग्रहण का समय 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकता है।
सूतक काल
भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा।
भद्रा का समय
3 मार्च 2026 को भद्रा का समय सुबह 1 बजकर 25 मिनट से सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।
pc- aaj tak





