Hyderabad: 19 पन्नों के सुसाइड नोट में पति ने खोले राज, मेरी पत्नी के 3 लोगों से शारीरिक संबंध, इंस्टाग्राम पर गंदी वीडियो...फिर दे दी...
- byShiv
- 02 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। हैदराबाद में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। इस घटना ने लोगों को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया है। जानकारी के अनुसार यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर एस. सीताराम रेड्डी केे आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। सीताराम रेड्डी ने 8 फरवरी को हैदराबाद की हुसैन सागर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सीताराम ने आत्महत्या से पहले 19 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें पत्नी से जुड़े ऐसे-ऐसे राज लिखे हैं, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान है।
अलग-अलग लोगों से अवैध संबंधों का दावा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंजीनियर ने सुसाइड नोट में पत्नी रेणुका पर पिछले डेढ़ साल में तीन अलग-अलग लोगों के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। पत्नी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का भी दावा किया गया है। इंजीनियर ने अपनी मौत के लिए पत्नी के संग होने वाले विवादों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में ये भी दावा किया गया है कि पत्नी रेणुका ने एक शख्स के साथ अपने निजी पलों को रिकॉर्ड भी किया था। बाद में ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद उनको पत्नी के संबंधों का पता चला। इस वीडियो को देखने के बाद से वह मानसिक तनाव में थे। आरोप ये भी लगाया गया कि उनकी गैर मौजूदगी में पत्नी का एक प्रेमी उनके घर भी आता था।
दिया धोखा
खबरों के अनुसार सीताराम ने नोट में आगे लिखा उन्होंने अपनी पत्नी की हर जरूरत का बेहतर ध्यान रखा। उसे किसी चीज की कमी नहीं होने दी, फिर भी पत्नी ने उनको धोखा दिया। पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
pc- ndtv





