Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ी पटरी पर, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। इस ट्रेन में हाइड्रोजन लीक, गर्मी, आग और धुएं का पता लगाने वाले कई सुरक्षा सिस्टम लगाए गए हैं।
आम इलेक्ट्रिक ट्रेनों की तरह यह ट्रेन ऊपर लगी बिजली की लाइनों से पावर नहीं लेती। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से ट्रेन के अंदर ही बिजली बनती है। इस प्रक्रिया में सिर्फ पानी की भाप और गर्मी निकलती है। रेलवे के मुताबिक, यह पुराने जमाने की भाप और डीजल इंजन वाली ट्रेनों जैसा है, फर्क बस इतना है कि अब कोयला या डीजल जलाने की जगह हाइड्रोजन से बिजली बनती है और इसमें कोई धुआं नहीं निकलता। यही वजह है कि इसे रेल यातायात का सबसे स्वच्छ तरीका बताया जा रहा है।
यह ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी जबकि इसकी डिजाइन स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। दुनिया में हाइड्रोजन ट्रेनों का चलन अभी शुरुआती दौर में है, जर्मनी ऐसी ट्रेन शुरू करने वाला पहला देश था। जबकि फ्रांस, इटली, चीन और जापान जैसे देशों में भी इस पर काम चल रहा है।
pc- divyahimachal.com





