Ikkis Box Office: अमिताभ बच्चन के नाती की फिल्म ने पहले ही दिन कमाएं इतने करोड़ रुपए
- byShiv
- 02 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली नई फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी के जरिए हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। भारतीय सेना के सेकंड लेफ्टिनेंट परमवीर चक्र विजेता शहीद अरुण खेत्रपाल की इस बायोपिक को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है।
गौर किया जाए इक्कीस के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त नंदा की इस मूवी का करीब 8 करोड़ का कारोबार हुआ है। जो न्यू कमर्स की मूवी के आधार पर प्रभावशाली आंकड़े हैं। अगर इसी तरह से आने वाले दिनों में भी इक्कीस अपनी कमाई को जारी रखती है तो यकीनन तौर पर इस मूवी के लिए ओपनिंग वीकेंड काफी शानदार जाएगा।
ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म इक्कीस रणवीर सिंह की धुरंधर के आगे नहीं टिक पाएगी। लेकिन जिस तरह से कमाई के हिसाब से अगस्त्य नंदा की फिल्म के लिए पहला दिन गुजरा है, उस आधार पर इक्कीस ने हार नहीं मानी है।
pc- koimoi.com






