IND vs AFG: भारतीय टीम को बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ ही घंटों बाद हार्दिक को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच में सीरीज 13 जून से शुरू होने जा रही है। लेकिन उसके पहले ही 32 साल के हार्दिक बाहर हो गए है। आईपीएल के दौरान भी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए पीठ की जकड़न का शिकार हो गए थे। वे इसी चोट से उबरकर फिटनेस क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेने बेंगलुरु पहुंचे थे।
खबरों की माने तो नई चोट की वजह से पांड्या को रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा, जिसके चलते वे आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
PC- thesportstak.com






