Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने मकराना की घटना को लेकर भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के मकराना में एक विद्यालय के भीतर साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि मकराना में एक विद्यालय के भीतर साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह जघन्य कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए केस ऑफिसर स्कीम को प्रभावी बनाया, जिसके माध्यम से दुष्कर्म के अनेक मामलों में अपराधियों को रिकॉर्ड समय में कठोरतम सजा, यहां तक कि मृत्युदंड तक दिलवाई गई।
गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार को चाहिए कि इस मामले को तत्काल केस ऑफिसर स्कीम में लेकर फास्ट-ट्रैक सुनवाई के माध्यम से अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलवाए एवं पीड़ित परिवार को पूर्ण सहायता व सुरक्षा प्रदान करे। पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी है। सरकार संवेदनशीलता दिखाए और ऐसे कदम उठाए कि प्रदेश का कोई भी माता-पिता अपनी बच्ची को स्कूल भेजते समय भयभीत न हो।
pc -zeebiz.com





