ind VS afg: ऋषभ पंत 6 छक्के लगाते ही तोड़ देंगे एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, बन जाएंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज
- byShiv
- 05 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मुकाबला छह जून 2026 से शुरु हो रहा है। अहम मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला चलता है तो वह एक विशेष उपलब्धि हासिल कर लेंगे। दरअसल, मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है।
जिन्होंने 137 पारियों में शुरुआती 100 छक्के लगाए थे। वहीं पंत अब तक 86 पारियों में 94 छक्के उड़ा चुके हैं। आगामी मुकाबले में वह छह छक्के उड़ाने में और कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के चुनिंदा तीन बल्लेबाज
137 पारी - एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
151 पारी - बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
176 पारी - ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
यहीं नहीं अफगानिस्तान के खिलाफ छह छक्के उड़ाते ही ऋषभ पंत भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि किसी भारतीय ने हासिल नहीं की है।
pc- thesportstak.com






