ind vs eng: संजू सैमसन तोड़ेंगे आज पूर्व कप्तान धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड!
- byShiv sharma
- 22 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच आज शाम सात बजे खेला जाएगा। इस मैच में कई भारतीय क्रिकेटरों के पास अपने नाम व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा।
ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी हैं आपे नाम एक उपलब्धी दर्ज करवा सकते है। आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मैच में संजू सैमसन के पास पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। संजू सैमसन इस मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ सकते है।
धोनी ने अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 52 छक्के जड़े हैं, जबकि संजू सैमसन अब तक 46 छक्के लगा चुके हैं। अगर आज खेले जाने वाले पहले मैच में संजू सैमसन सात छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
pc- hindustan