Ind vs Eng: वनडे क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बने शुभमन गिल

खेल डेस्क। एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 विेकेट से शिकस्त दी। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया। 

इस पारी से गिल वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट और 60 की औसत रखने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह आंकड़ा पचास से अधिक पारियां खेल चुके बल्लेबाजों का है। 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करने वाले एबी डिविलियर्स का औसत कभी 60 नहीं पहुंचा। वहीं भारत की ओर से विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा नहीं कर सके हैं।

 इस मैच से पहले गिल का औसत 59 का था, लेकिन अर्धशतकीय पारी खेलते ही उनका औसत 60 से अधिक का हो गया। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 58.5 की औसत से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 58 की औसत से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है।

PC: cricinfo