IND vs NAM: नामीबिया के कप्तान ने आईसीसी के रवैये पर उठाया सवाल, हमे एक भी नाइट टेनिंग सेशन नहीं मिला

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के अरुण जेटजी स्टेडियम में आज भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। लेकिन मैच के पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 5.00 बजे तो सूर्यकुमार यादव की 5.30 बजे हुई। गेरहार्ड इरास्मस ने भारतीय टीम को मिल रहे अनफेयर एडवांटेज पर चिंता जताई है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इरास्मस ने खुलासा किया कि उनकी टीम को एक भी नाइट टेनिंग सेशन नहीं दिया गया है।

जबकि भारत को फ्लडलाइट्स के नीचे दो सेशन दिए गए हैं। इरास्मस ने कहा, इस मैच से पहले हमें नाइट टेनिंग सेशन नहीं मिला है, मुझे नहीं पता क्यों। मेरा मानना है कि भारत को दो नाइट सेशन मिले हैं। आप इसका जो मतलब चाहें निकाल सकते हैं।

कप्तान ने बताया, नामीबिया में हमारे पास फ्लडलाइट्स नहीं हैं, इसलिए हम डे-नाइट या नाइट में मैच नहीं खेलते हैं। केवल वही खिलाड़ी जो नेपाल प्रीमियर लीग,आईएलटी20 जैसे फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट या पिछले विश्व कप में भाग ले चुके हैं उन्हें ही रात में खेलने का अनुभव है।

pc- india today