IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने एक साथ तोड़ा हार्दिक पंड्या और इशान किशन का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 में गुवाहाटी में इशान किशन तो बड़ी पारी खेलने से चूक गए, लेकिन अभिषेक शर्मा का तूफान इस मैदान पर देखने को मिला, जहां उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाने के बाद हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही साथ उन्होंने इशान किशन को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 मैच में 14 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक ने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने भारत के लिए 16 गेंदों पर अर्धशतक साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। इस लिस्ट में युवराज सिंह पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 12 गेंदों पर साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। अभिषेक ने इशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने पिछले मैच में यानी दूसरे टी20 मैच में रायपुर में 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

युवराज सिंह- 12 गेंद बनाम इंग्लैंड- 2007
अभिषेक शर्मा- 14 गेंद बनाम न्यूजीलैंड- 2026
हार्दिक पंड्या- 16 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका- 2025

PC- espncricinfo.com